बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में मां-बेटे के साथ घर में घुसकर कुछ लोगों ने की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
सीबीगंज थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने जिला अस्पताल में बताया कि पड़ोस की रहने वाले कुछ व्यक्तियों के घर में घुस आए और आरोप लगाते हुए उनके छोटे बेटे व उनको जमकर पीट दिया वहीं, उन्होंने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बड़े बेटे उनकी बेटी को बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है जिसको लेकर उन्होंने उनको घर में घुसकर महिला व बेटा को जमकर पीट दिया।