बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, क्षेत्रीय अधिकारी अनीता चौहान ने दी जानकारी
बारादरी थाना क्षेत्र के कबाड़वाली गली संजय नगर के रहने वाले मुरारी लाल उर्फ छन्नू यादव (42) परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी का जुलाई में निधन हो गया। उसके बाद से वह काफी परेशान रहता था। उसने अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।