बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगीनवादा में शाहनूरी मस्जिद के सामने से कांवड़ियों का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगीनवादा में शाहनूरी मस्जिद के सामने से कांवड़ियों का जत्था निकालने की आगुवाई करने वाले विश्वहिंदू परिषद ने कावड़ यात्रा निकालने को लेकर पुलिस प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से परमिशन मांगी थी। जिसे पुलिस प्रशासन ने निरस्त कर दिया। आज सुबह तड़के कांवड़ियों का जत्था शाहनूरी मस्जिद के सामने से शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया।