ऊंचाहार: लोहारन का पुरवा निगोहा गाँव में बुजुर्ग महिला ने पति पर लगाया मारपीट कर घर से भगाने का आरोप
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लोहारन का पुरवा निगोहा गाँव की बुजुर्ग महिला ने पति पर गम्भीर आरोप लगाते हुए शनिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है।गाँव की रहने वाली हीराकली ने बताया कि, उसके दो बेटे परदेश में रहते है और भरण पोषण का खर्च भी देते हैं।आरोप है कि पति द्वारा आये दिन गाली गलौज की जाती है।शनिवार की सुबह भी पति शराब के नशे में आया और भगा दिया।