दमोह: खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर में आइसक्रीम एजेंसी का औचक निरीक्षण
Damoh, Damoh | May 6, 2026 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर स्थित आइस क्रीम एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह शहर में घंटाघर के पास, एजेंसी का निरीक्षण किया गया जिसमे विभिन्न कम्पनियों के आइसक्रीम के नमूनें जांच हेतु लिए गए