शिकोहाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र के करेरा रोड पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना सिरसागंज क्षेत्र करेरा रोड पर दो बाइको की टक्कर में एक बाइक पर सवार व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। घटनाक्रम रविवार रात 10 बजे का बताया गया। आनन फानन में उसे इलाज को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति का नाम सतीश बताया गया। फिलहाल इलाज जारी है।