फिरोज़ाबाद: थाना नारखी क्षेत्र के नगला अखई में वृद्धा ने किया किसी विषैले पदार्थ का सेवन, सरकारी ट्रामा सेंटर में मृत घोषित
थाना नारखी क्षेत्र नगला अखई निवासी 65 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी रामनाथ सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते सोमवार देर शाम छह बजे करीबन सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कोई विषाक्त का सेवन कर लिया था, फिलहाल समाचार दिये जाने तक शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया गया।