फिरोज़ाबाद: शहर के गांधी पार्क चौराहा पर स्कूली बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलटा, राजेंद्र सिंह स्कूल का एक छात्र गंभीर रूप से घायल
सेमवार की सुबह आठ बजे करीबन शहर के गांधी पार्क चौराहा पर स्कूली बच्चों सवार एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार एक छात्र गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। मौके से उक्त ई-रिक्शा निकल गया। अन्य छात्र-छात्रायें उक्त छात्र को दूसरे ई-रिक्शा में लेकर जिला अस्पताल लाये। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।