फिरोज़ाबाद: सिरसागंज थाना क्षेत्र के कठफोरी रोड पर ट्रक की टक्कर से मैक्स वाहन में सवार बाबा और नाती हुए घायल
थाना नारखी क्षेत्र थानपुर निवासी गोविंदपाल सिंह अपने सात वर्षीय नाती संग मैक्स में सवार होकर कानपुर से घर आ रहे थे। इसी दौरान थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी रोड पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त मैक्स सवार बाबा नाती दोनों घायल हो गये। जिन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सरकारी ट्रामा सेंटर में दोनों का इलाज कराया गया।