फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एनआरसी प्रकरण में फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लेकर अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सोमवार दोपहर पौने चार बजे करीबन एनआरसी प्रकरण में फरार चल रहे एक अभियुक्त समीर पुत्र रहीश निवासी नालबंद चौराहा थाना दक्षिण उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।