कुचायकोट: विशम्भरपुर पुलिस ने बलुवन सागर गांव के पास से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
गोपालगंज जिला के विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बलुवन सागर गांव के समीप से शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुन्ना रावत और संजय यादव शामिल है। जिसकी जानकारी विशम्भरपुर थाना प्रशासन द्वारा आज बुधवार को शाम 7 बजे दी गई। गिरफ्तार दोनों लोगों को पुलिस न्यायीक हिरासत में भेज दिया है।