फरसगांव: बंगोली में शाला प्रवेशोत्सव संपन्न, विधायक नीलकण्ठ टेकाम ने बांटी निःशुल्क साइकिलें
फरसगांव विकासखंड के ग्राम बंगोली में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव में केशकाल MLA नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर शिक्षा के महत्व पर जोर दिया तथा इस माह से वीबीजी-आरएम योजना के तहत स्कूलों में बाउंड्रीवॉल निर्माण शुरू कराने की घोषणा की। इस दौरान सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल बांटे गए।