बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र में बंटवारे के विवाद में मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
थाना बिलासपुर क्षेत्र में पारिवारिक बंटवारे के विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है। ग्राम अकसरनगर निवासी अजमेर सिंह ने थाना बिलासपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 4 मई को कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई अजमेर सिंह की पत्नी कमलेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को जिला अस्प