प्रतापगढ़: अठगवा मार्ग से जल जीवन मिशन की पाइप चोरी करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
अंतू पुलिस ने अठगवा मार्ग से रविवार दोपहर 2 बजे जल जीवन मिशन की पाइप चोरी करने वाले अभियुक्त विधि ओम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 210 मीटर पाइप और घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।