सांगानेर: जेडीए ने जोन 13 में निजी खातेदारी की कृषि भूमि से तीन अवैध कॉलोनीयों को ध्वस्त किया
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में निजी खातेदारी की कृषि भूमि पर 03 नवीन अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया।उप महानिरीक्षक पुलिस कैलाष चन्द्र विष्नोई ने बताया कि जोन13 में अवस्थित ग्राम सेवापुरा दौलतपुरा रोड पर कचरा प्लांट के पास में करीब 27 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति कॉलोनी बनाई गई।