सांगानेर: सांगानेर के सुखदेवपुरा में रसद विभाग के प्रवर्तन जांच दल ने रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और रिफिलिंग का किया पर्दाफाश
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में बुधवार को रसद विभाग के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के सांगानेर के सुखदेवपुरा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया।जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 2 मोटर एवं 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये हैं।