सांगानेर: निगम ग्रेटर आयुक्त के निर्देश पर मालवीय नगर जोन में अनाधिकृत एवं नियम विरुद्ध लगाई गई एरियल केबल हटाने की कार्यवाही हुई
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा शहर में अनाधिकृत एवं नियम विरूद्ध लगाई गई एरियल केबल एवं अनाधिकृत स्वःनिर्मित पोल्स को हटवाने संबंधी कार्यवाही की गई। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के आयोजन के दृष्टिगत शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये नगर निगम ग्रेटर लगातार प्रयास कर रहा है।