सांगानेर: कलेक्ट्रेट और सेशन कोर्ट के पास पान, बीड़ी और गुटखा बेचने वाले एक दर्जन दुकानदारों के चालान काटे गए
फूड सेफ्टी एवं ड्रग कंट्रोल डिपाट्रमेंट की टीम ने आज तंबाकू-गुटखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। जयपुर में कलेक्ट्रेट परिसर और सेशन कोर्ट के आसपास संचालित पान बेचने वालों के खिलाफ चालान काटे। इस दौरान सेशन कोर्ट के बाहर एक पान की थड़ी पर ड्रग लेने वाले रेडीमेट खाली रैपर भी मिले। डिपार्टमेंट के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने यह जानकारी दी।