कासगंज: भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को कासगंज के सोरों कोतवाली परिसर में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी को दिया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई।