करछना: सड़वा पावर हाउस के सामने सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव
औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पावर हाउस के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को मार्ग के बगल में खड़ी गाड़ी से टकराकर बाइक सवार युवक करछना क्षेत्र के टगहा का पूरा निवासी लल्ला पुत्र अजायब लाल घायल हो गया था। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेज दिया था, जिसकी रविवार सुबह मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।