करछना: सड़वा पावर हाउस के पास सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में उपचार जारी
यमुनापार थाना औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा पावर हाउस के पास सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल बाइक सवार युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, घायल युवक करछना क्षेत्र का रहने वाला है, तथा गाड़ी नंबर से युवक का नाम पता की जानकारी जुटाए जा रही है।