करछना: मझुआ तिराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार दो युवति हुई घायल उपचार के लिए भेजा गया।
करछना क्षेत्र के अमिलो तिराहे पर कार की टक्कर से साइकिल सवार दो युवति घायल। अमिलो गांव निवासी रामलोचन तिवारी की पुत्री खुशी तिवारी रविवार शाम 5 बजे सहेली प्रमिला तिवारी पुत्री पप्पू तिवारी के साथ पशु आहार लेने के लिए मझुआ आई थी। वापस लौटते समय मझुआ तिराहे पर कार की टक्कर से दोनों घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।