करछना: नौंगवा गांव में उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के द्वारा मनमानी तरीके से भेजा जा रहा बिल ग्रामीणों में आक्रोश।
तहसील करछना क्षेत्र के नौंगवा गांव में बिजली विभाग मनमानी उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। स्थिति यह है कि नियमित बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं के यहां अनाप-शनाप बिल भेजा जा रहा है। कई उपभोक्ताओं के यहां मीटर रीडरों द्वारा 35 से 50 हजार तक का बकाया बिजली बिल जमा करने की पर्ची दिया गया है । बिजली बिल अधिक आने से ग्रामीण उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।