करछना: कुखुड़ी गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने पड़कर पीटाई के बाद पुलिस को सौंपा।
कौधिंयारा क्षेत्र के कुखुड़ी गांव में शुक्रवार रात 2 बजे करीब गांव निवासी शिव बालक के घर पर एक युवक चोरी की नीयत से घुस गया। परिजनों में जगहट हुई तो शोर शराबा कीया ।जहां तेज आवाज सुनकर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर घर में घुसे चोर को पकड़ लिया। जिसके बाद पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम,पता प्रदीप बिंद निवासी एकौनी कौधियारा बताया