कटकमदाग: दर्दनाक रेल दुर्घटना: वंदे भारत से कटकर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
हजारीबाग से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के खपरियवां के पास की है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक वंदे भारत एक्सप्रेस से कट गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड दिया।