Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
No video available

क्रांति दिवस पर रास्ट्रव्यापी प्रतिवाद भाकपा माले जहानाबाद

Jehanabad, Jehanabad | Aug 9, 2021

MORE NEWS

रात्रि निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने घोषी थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
जहानाबाद। रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने घोषी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के दैनिक कार्यों, मालखाना, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन अवलोकन कर आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), घोषी भी उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करते हुए अभिलेखों के समुचित संधारण, मालखाना प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान चैतीपीपर कांड की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने तथा प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रात्रि निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक ने घोषी थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश जहानाबाद। रात्रि भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने घोषी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के दैनिक कार्यों, मालखाना, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन अवलोकन कर आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), घोषी भी उपस्थित रहीं। पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली का मूल्यांकन करते हुए अभिलेखों के समुचित संधारण, मालखाना प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान चैतीपीपर कांड की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने, अनुसंधान में तेजी लाने तथा प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी ने गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
 जहानाबाद। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने रात्रि भ्रमण के दौरान काजीसराय में काको थाना की गश्ती वाहन तथा कररूवा पुल के समीप डायल-112 वाहन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गश्ती के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर बल दिया।

रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी ने गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश जहानाबाद। अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने रात्रि भ्रमण के दौरान काजीसराय में काको थाना की गश्ती वाहन तथा कररूवा पुल के समीप डायल-112 वाहन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही गश्ती के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने पर बल दिया।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

रात्रि गश्ती को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टाइगर मोबाइल जवानों को किया ब्रीफ
जहानाबाद।
शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने मंगलवार रात्रि नगर थाना के टाइगर मोबाइल जवानों को रात्रि गश्ती के लिए ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने सभी जवानों को अपने कर्तव्यों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आपातकालीन सूचना मिलने पर पुलिस टीम बिना विलंब मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों से सतर्क, सक्रिय एवं संवेदनशील रहकर रात्रि गश्ती करने तथा नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने की अपील की।

रात्रि गश्ती को लेकर पुलिस अधीक्षक ने टाइगर मोबाइल जवानों को किया ब्रीफ जहानाबाद। शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद ने मंगलवार रात्रि नगर थाना के टाइगर मोबाइल जवानों को रात्रि गश्ती के लिए ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने सभी जवानों को अपने कर्तव्यों का पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि आपातकालीन सूचना मिलने पर पुलिस टीम बिना विलंब मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों से सतर्क, सक्रिय एवं संवेदनशील रहकर रात्रि गश्ती करने तथा नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने की अपील की।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 4, 2026

जिला पदाधिकारी ने आईसीडीएस एवं महिला विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा; आंगनबाड़ी सेवाओं, कुपोषण उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश
समाहरणालय, जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) एवं महिला विकास निगम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म पका हुआ भोजन तथा पात्र लाभुकों को सूखा राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के प्रभावी संचालन हेतु समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि पोषण संबंधी आंकड़ों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को उपयुक्त भूमि चिन्हित कर अंचलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया, जिससे भूमि सत्यापन के उपरांत भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके।
जिला पदाधिकारी ने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य एवं विकासात्मक निगरानी पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि विकासात्मक विलंब के लक्षणों की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय एवं पुनर्वास संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) बच्चों को आवश्यकतानुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित सेविका एवं सहायिका के साथ-साथ संबंधित महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
महिला विकास निगम की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, पालना गृह तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक, महिला विकास निगम को विभाग द्वारा निर्धारित सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं का उद्देश्य समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुँचाना है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
बैठक में डीपीओ आईसीडीएस, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक एन.एन.एम., महिला विकास निगम के संबंधित पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिला पदाधिकारी ने आईसीडीएस एवं महिला विकास निगम की योजनाओं की समीक्षा; आंगनबाड़ी सेवाओं, कुपोषण उन्मूलन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश समाहरणालय, जहानाबाद में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) एवं महिला विकास निगम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने विभागीय निर्देशों के अनुरूप सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार गर्म पका हुआ भोजन तथा पात्र लाभुकों को सूखा राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप के प्रभावी संचालन हेतु समुचित प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि पोषण संबंधी आंकड़ों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण संधारण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का अपना भवन उपलब्ध नहीं है, उनके लिए संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों (CDPO) को उपयुक्त भूमि चिन्हित कर अंचलाधिकारी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया, जिससे भूमि सत्यापन के उपरांत भवन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जा सके। जिला पदाधिकारी ने बच्चों की नियमित स्वास्थ्य एवं विकासात्मक निगरानी पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि विकासात्मक विलंब के लक्षणों की समय रहते पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय एवं पुनर्वास संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) बच्चों को आवश्यकतानुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भेजना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित सेविका एवं सहायिका के साथ-साथ संबंधित महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) के विरुद्ध भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। महिला विकास निगम की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, पालना गृह तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW) का विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक, महिला विकास निगम को विभाग द्वारा निर्धारित सभी कार्यों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं का उद्देश्य समाज के सबसे संवेदनशील वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ पहुँचाना है। इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। बैठक में डीपीओ आईसीडीएस, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका, जिला समन्वयक, जिला परियोजना सहायक एन.एन.एम., महिला विकास निगम के संबंधित पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 3, 2026

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित; संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियों की हुई समीक्षा, कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश
जहानाबाद मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से भाग लेते हुए जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु की गई तैयारियों तथा कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बैठक का समन्वय सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान बिहार राज्य मौसम सेवा केंद्र एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वर्षापात की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में बताया गया कि राज्य में वर्षा का विचलन (Rainfall Deviation) 57.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए संभावित बाढ़ एवं सुखाड़—दोनों परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों एवं समन्वित कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए जहानाबाद जिले में अब तक 62.11 प्रतिशत धान की रोपाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य सचिव ने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल, संसाधन तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्णतः तैयार हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, जहानाबाद ने कृषि सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव से जिले के कृषि क्षेत्रों के लिए 25 kVA एवं 100 kVA क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्य सचिव ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न नहरों, उनकी शाखाओं तथा बीयर (Weir) में उपलब्ध जल एवं जल प्रवाह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा प्रस्तुत की गई। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सभी विभाग सतत सतर्कता बनाए रखें, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसानों एवं आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण सुनिश्चित करें।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (जल संसाधन), कार्यपालक अभियंता (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित; संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ से निपटने की तैयारियों की हुई समीक्षा, कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश जहानाबाद मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष से भाग लेते हुए जिले में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु की गई तैयारियों तथा कृषि एवं सिंचाई व्यवस्था की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बैठक का समन्वय सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा किया गया। बैठक के दौरान बिहार राज्य मौसम सेवा केंद्र एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा वर्षापात की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। इस क्रम में बताया गया कि राज्य में वर्षा का विचलन (Rainfall Deviation) 57.9 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस स्थिति को देखते हुए संभावित बाढ़ एवं सुखाड़—दोनों परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागवार तैयारियों एवं समन्वित कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए जहानाबाद जिले में अब तक 62.11 प्रतिशत धान की रोपाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्य सचिव ने सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए राहत एवं बचाव दल, संसाधन तथा आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्णतः तैयार हैं तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी, जहानाबाद ने कृषि सिंचाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव से जिले के कृषि क्षेत्रों के लिए 25 kVA एवं 100 kVA क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। इस पर मुख्य सचिव ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। बैठक में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न नहरों, उनकी शाखाओं तथा बीयर (Weir) में उपलब्ध जल एवं जल प्रवाह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा प्रस्तुत की गई। साथ ही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED), कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों की भी विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए सभी विभाग सतत सतर्कता बनाए रखें, आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसानों एवं आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण सुनिश्चित करें। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (जल संसाधन), कार्यपालक अभियंता (लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Jehanabad, Jehanabad | Aug 3, 2026

क्रांति दिवस पर रास्ट्रव्यापी प्रतिवाद भाकपा माले जहानाबाद - Jehanabad News