मुंगावली: जनकपुर खिरिया गांव में दबंगों ने 55 वर्षीय अधेड़ के साथ की मारपीट, सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज किया
जनकपुर खिरिया गांव में दबंगों द्वारा एक 55 वर्षीय अधेड़ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार जनकपुर खिरिया निवासी भैया लाल लोधी उम्र 55 वर्ष ने शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 8:30 रंजिश के चलते गांव के ही वीर सिंह और मोहन लोधी ने उसके साथ मारपीट की है ।