कन्नौज: सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलमती मंदिर चौराहा पर हुई मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर किया मुकदमा
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलमती मंदिर चौराहा पर पीड़ित चाय पी रहा था। तभी जुगयाना मोहल्ला निवासी कलीम के द्वारा गाली गलौज की गई, पीड़ित ने उसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई मारपीट करने के दौरान उसके सर में काफी चोट आई थी। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया है।