कन्नौज: सरायमीरा स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह हुआ आयोजित।
कन्नौज के सरायमीरा में मौजूद जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय पर बुधवार को पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शाहिद सैनिकों की वीरांगना पत्नियों को भी सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सैनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।