कन्नौज: असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई घटना को लेकर नसरापुर स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
कन्नौज के नसरापुर में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल के द्वारा बताया गया।कि 14 जनवरी को मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा मणिपुर नागालैंड होकर गुजरी जब वह असम में पहुंची तो वहां पर काफिले पर हमला किया गया। कई कांग्रेसी नेता घायल हुए थे।