कन्नौज: जिला न्यायालय परिसर में पति पत्नी के बीच कराया गया समझौता और 41 वाद का हुआ निस्तारण :- विधिक सचिव।
जिला विधिक सचिव लवली जायसवाल की अध्यक्षता में कन्नौज जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एन०आई० एक्ट के सम्बन्ध में अयोजित विशेष लोक अदालत में 41 वादो का निस्तारण कराया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत कार्यरत मध्यस्थता केन्द्र में दो वर्ष पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ निस्तारण, फिर एक साथ रहें को राजी हुए पति पत्नी।