शिकोहाबाद: सुभाष पार्क के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 20 लीटर कच्ची शराब व 500 ग्राम यूरिया के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध शराब के प्रति चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड सुभाष पार्क के पास से चेकिंग के दौरान आरोपी रामकिशन उर्फ भुप्पे पुत्र बादशाह निवासी अबू पुर घड़ी थाना चौबिया जिला इटावा को 20 लीटर कच्ची शराब 500 ग्राम यूरिया के साथ किया गिरफ्तार। पुलिस ने गिरफ़्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया।