गुन्नौर: कस्बा गवां से अनूपशहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर हालत में पड़ी है
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गवां से हरि बाबा जनता इंटर कॉलेज और बिजली घर से अनूपशहर को जोड़ने वाली करीब 1 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क इन दिनों जर्जर हालत में पड़ी है। सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन 25 से 30 गांव के हजारों ग्रामीणों का आवागमन रहता है।