बाड़मेर: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,चिकित्सा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Barmer, Barmer | Mar 2, 2024 बाड़मेर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजीव मितल द्वारा शनिवार को युपीएचसी महावीर नगर,विष्णु कॉलोनी एवं सिटी डिस्पेंसरी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जननी सुरक्षा योजना व मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के बकाया भुगतान का आगामी सात दिवस में पूर्ण रूप से भुगतान करने के निर्देश दिए।