गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने खोज निकाला 9 साल पहले लापता हुआ शख्स, फेसबुक पर वीडियो में डांस करते दिखा तो हुई पहचान
गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने लोनी क्षेत्र के ग्राम सकलपुरा से 9 साल पहले लापता हुए एक राकेश नाम के शख्स को ढूंढ निकाला। वो शाहजहांपुर जिले की बिस्किट फैक्ट्री में काम कर रहा था। आर्थिक तंगी और पत्नी से झगड़ा होने पर घर से चला गया था। अब उसने फेसबुक पर डांस करते हुए एक वीडियो डाली, जिससे वो पहचाना गया।