राजमहल: राजमहल थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
राजमहल थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बुधवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के शिवा मंडल को गिरफ्तार किया है।