हमीरपुर: हमीरपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क, सभी विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत जनपद में संभावित भीषण गर्मी एवं हीटवेव (लू) की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल के निर्देशन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जनसामान्य की सुरक्षा एवं राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए