कोरांव: जमुआ धूस गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
कोरांव थाना क्षेत्र के जमुआ धूस गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम करीब 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, जमुआ धूस गांव में एक पक्ष द्वारा मकान निर्माण कार्य कराया जा रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने निर्मित किए गए पिलरों को गिरा दिया।