सैफई: महोला गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर शांति-भंग में किया चालान
Saifai, Etawah | Jul 17, 2024 वैदपुरा थाना क्षेत्र के महोला गांव निवासी संदीप पुत्र रक्षपाल ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद पीड़ित पत्नी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। वहीं थाना पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर शांति-भंग में धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्यवाही कर मेड़िकल परीक्षण करवाते हुए कोर्ट में पेश किया हैं।