सैफई: टिमरूआ गांव में बच्चों के मामूली झगड़े में दबंगों ने घर में घुसकर महिला से की मारपीट,प्रसासन से की न्याय की मांग
Saifai, Etawah | Jul 16, 2024 सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिमरूआ गांव में बीती 13 जुलाई को बच्चों के मामूली झगड़े में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर कंचन देवी को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल महिला को पति ने उपचार करवा कर, सैफई थाना पुलिस को लिखित शिकायत पत्र दिया था। वहीं पीड़ित आशीष कुमार ने थाना पुलिस पर विपक्षों से साँठगाँठ का आरोप हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।