सैफई: सड़क दुर्घटना में घायल अड्डा श्याम सिंह उदी मोड़ निवासी व्यक्ति की सैफई PGI में उपचार के दौरान हुई मौत
Saifai, Etawah | Jul 13, 2024 बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अड्डा श्याम सिंह उदी मोड़ निवासी 68 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र राजाराम बीते दिनों पुर्व बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सैफई पीजीआई में भर्ती करवाया था। जहां पर उनकी उपचार के दौरान आज शनिवार को मौत हो गई।