कोतमा: रामनगर पुलिस ने 225 किलो गांजे के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
Kotma, Anuppur | May 18, 2026 रामनगर पुलिस ने सोमवार 4:00 बजे लग्जरी कर से 225 किलो गांजा की तस्करी के मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी सुमित मिश्रा उर्फ बेटू पिता स्व. राजेश मिश्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी शांतिनगर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है साथ ही एक करोड़ 12 लाख रुपए कीमती गांजा को जप्त कर लिया है। वही एक आरोपी मौके से फरार हो गया।