अशोकनगर के शंकरपुर टोरिया पर खेतों में बनी एक टपरा में बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे अचानक से आग लग गई। बादाम सिंह लोधी के टपरा में भैंसों बंधी हुई थीं। जिस समय आग लगी उस समय वह खाद लेने को लिए गये थे सूचना पर मौके पर पहुंचे और भैंसों को बाहर निकालें लेकिन एक भैंस की पडिया व एक पाडे की जलने की वजह से मौत हो गई।