टेहरोली: गुरसराय में आगामी नवरात्रि त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरसराय थाना सभागार में उप जिलाधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा पूजा पंडाल समितियों के आयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई।