कोईलवर: भदवर गांव में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची चांदी थाने की पुलिस
चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव में रवीवार की सुबह एक युवक का शव पेंड से लटका हुआ पाया गया । सुबह जब गांव वाले उधर निकले तो सती माई मंदिर के पास पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ एक युवक का शव देखा। मौके पर पहुंची चांदी थाना पुलिस ने शव फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस आशय की जानकारी चांदी थाने के प्रभावित थाना अध्यक्ष वसीम खान ने दोपहर 2:00 बजे दी ।