मुरैना नगर: बस में महिला के जेवर व नकदी चोरी: दो महिला आरोपी पकड़ी गईं, फिर भी कोतवाली पुलिस के हाथ खाली, 24 घंटे बाद FIR दर्ज
शनिवार को जौरा से मुरैना आ रही महिला सपना शर्मा के बैग से बस में जेवर व 50 हजार रुपये चोरी हो गए। शक होने पर उन्होंने दो महिलाओं को पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंपा।मौके पर कुछ जेवर मिले, लेकिन डेढ़ तोला चेन व अधिकांश नकदी गायब है।एक साथी महिला फरार बताई गई।पूछताछ के बावजूद कुछ खास बरामद नहीं हुआ, पुलिस ने आज रविवार शाम कों 24 घंटे बाद FIR दर्ज की।