जंगल में लौटा बाघ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस। मानपुर थाना क्षेत्र के बिरंची तीन गांव के लोगों के लिए दहशत का सबब बना बाघ शनिवार देर रात वापस जंगल में चला गया। इससे ग्रामीणों एवं वनाधिकारियों ने राहत की सांस ली है। मानपुर वन क्षेत्र के फॉरेसटर हिमांशु कुमार ने बताया कि वनाधिकारियों और कर्मियों के द्वारा जांच में यह क्लीयर हुआ है।