खंडवा नगर: खंडवा में खाद की किल्लत, डीएपी गायब होने से किसान परेशान, खाद से भरे ट्रक भी गायब
खंडवा जिले में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान बेहाल हैं। तीन हजार बोरी खाद गलत तरीके से बिकने और ट्रक भरकर गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं किसान सुबह से शाम तक लाइन में लगकर भी सिर्फ यूरिया लेकर मायूस लौट रहे हैं। यह जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे के लगभग मिली है।