Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

गुरुग्राम में पांचाल समाज का भव्य सम्मान समारोह आयोजित गुरुग्राम, गौरव गर्ग । पांचाल समाज द्वारा गुरुग्राम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सोलंकी एवं कृष्ण भारद्वाज ने संयुक्त रूप से की, जबकि मंच का सफल संचालन मास्टरअमन गौड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज सोलंकी, बलबीर प्रधान, फतेह सिंह सोलंकी, रवि पांचाल, धर्म सिंह पांचाल, राजेश पांचाल सहित बड़ी संख्या में पांचाल समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बेहद सफल एवं यादगार बताया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी पांचाल बंधुओं एवं अतिथियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज की उन्नति और आपसी सहयोग के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 26, 2026

MORE NEWS

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी व प्रभावी कार्यवाही।

एक ही दिन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई निवारक कानूनी कार्यवाही।

पहले भी की जा चुकी है सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई एयर इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही के दौरान गुरुग्राम की पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 व मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई।

गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट तथा अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करके आमजन की सुरक्षा एवं शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें तथा कानून का पालन करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना/चौकी को दें। गुरुग्राम पुलिस प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध गुरुग्राम पुलिस की बड़ी व प्रभावी कार्यवाही। एक ही दिन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 228 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई निवारक कानूनी कार्यवाही। पहले भी की जा चुकी है सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कल गुरुग्राम पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई एयर इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई। गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त कार्यवाही के दौरान गुरुग्राम की पुलिस जोन पूर्व से 78, पश्चिम से 73, दक्षिण से 48 व मानेसर पुलिस जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई। गुरुग्राम पुलिस का मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था प्रभावित होती है। ऐसे मामलों में अक्सर हुड़दंग, झगड़ा, मारपीट तथा अन्य अवांछनीय घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार भविष्य में भी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर कानून का उल्लंघन करके आमजन की सुरक्षा एवं शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। गुरुग्राम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें तथा कानून का पालन करें। यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 अथवा निकटतम पुलिस थाना/चौकी को दें। गुरुग्राम पुलिस प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 26, 2026

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर  फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी ने स्वयं को बताया था हिमाचल-प्रदेश पुलिस का अधिकारी।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई ।  25 जुलाई को प्रबंधक थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताते हुए कहा कि मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाई जाए। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तथा डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले में संदेह होने पर थाना प्रबंधक द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं, बल्कि करण कुमार सकूजा है, जिसने अपनी पत्नी की दुकान की बिजली कटने के संबंध में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम व पद का गलत उपयोग करने पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। 

थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम कितनी टीम में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को  25 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण कुमार सकूजा (उम्र-30 वर्ष) निवासी नेब सराय, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट ली थी जिसको चालू करवाने के लिए आरोपी ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। 

अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने स्वयं को बताया था हिमाचल-प्रदेश पुलिस का अधिकारी। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 26 जुलाई । 25 जुलाई को प्रबंधक थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम के सरकारी मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी चंदन सिंह बताते हुए कहा कि मेगा मॉल स्थित एक शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाई जाए। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताते हुए कार्रवाई के लिए दबाव बनाया तथा डीजीपी स्तर का हवाला भी दिया। मामले में संदेह होने पर थाना प्रबंधक द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई गई। जांच में पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति हिमाचल प्रदेश पुलिस का अधिकारी नहीं, बल्कि करण कुमार सकूजा है, जिसने अपनी पत्नी की दुकान की बिजली कटने के संबंध में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया था। सरकारी अधिकारी के नाम व पद का गलत उपयोग करने पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। थाना डीएलएफ सैक्टर-29, गुरुग्राम कितनी टीम में कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को 25 जुलाई को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करण कुमार सकूजा (उम्र-30 वर्ष) निवासी नेब सराय, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी की पत्नी की मॉल में दुकान है जिसकी लाइट मॉल प्रबंधन ने काट ली थी जिसको चालू करवाने के लिए आरोपी ने उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 26, 2026

गुरुग्राम इफको चौक के पास काफी महीनों से ये रोड़ टूटा हुआ है, बारिश के दिनों में इस गड्ढे में पानी भरने से स्कूटी बाईक चालक इसमें गिरकर चोटिल होते हैं और बाकी दिनों में भी घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।

गुरुग्राम इफको चौक के पास काफी महीनों से ये रोड़ टूटा हुआ है, बारिश के दिनों में इस गड्ढे में पानी भरने से स्कूटी बाईक चालक इसमें गिरकर चोटिल होते हैं और बाकी दिनों में भी घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 25, 2026