गाज़ियाबाद: गाजियाबाद GRP पुलिस ने रेलवे स्टेशन से 2 शातिर अभियुक्त किए गिरफ्तार, कब्जे से 100 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद
गाजियाबाद रेलवे के पुलिस उपाधीक्षक के निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में रविवार को गाजियाबाद GRP पुलिस टीम ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 3/4 पर दिल्ली साईड अन्तिम टीन शैड के पास बैंच पर अवैध देशी शराब के साथ बैठे अल्ताफ उर्फ आफताब और युनुस नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।